बल्ह की अपेक्षा बड़े जहाजों और लड़ाकू विमानों की बाधा रहित उड़ान के लिए जाहू सबसे अधिक उपयुक्त स्थान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 अप्रैल 2023

बल्ह में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विरोध होने के बाद जाहू क्षेत्र में इस अड्डे का निर्माण करवाने के लिए सरकाघाट, हमीरपुर और बिलासपुर क्षेत्र के पूर्व सैनिकों व अन्य संगठनों ने एवं कई समाजसेवी संस्थाओं ने एकजुट होना शुरू कर दिया है। इन पूर्व सैनिकों में पाकिस्तान और चीन के साथ युद्ध लड़ चुके सैनिक हैं, जो इस हवाई अड्ड़े का निर्माण जाहू में ही करवाने की सिफारिश कर रहे हैं और इसके लिए कई तर्क भी जुटा रहे हैं।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि बल्ह की अपेक्षा बड़े जहाजों और लड़ाकू विमानों की बाधा रहित उड़ान के लिए जाहू सबसे अधिक उपयुक्त स्थान है। एक तो यहां पर धुंध कम होती है, वहीं इस क्षेत्र से सभी तरह किसी तरह की बाधा नहीं, जबकि बल्ह और सुंदरनगर में धुंध के साथ ही पहाड़ियों का अधिक होना बेहतर उड़ानों के लिए ठीक नहीं।

 

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news