बसाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाया गया

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 मार्च 2023

राजकीय माध्यमिक पाठशाला बसाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली के त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया सर्वप्रथम प्रातः कालीन सभा में विद्यालय की मुख्य अध्यापिका श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने प्रातः कालीन सभा में बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर महिला महिलाओं की समाज में बढ़ती भागीदारी व भूमिका व महत्व पर बच्चों को अवगत करवाया गया और इसके पश्चात विद्यालय के अन्य अध्यापक नितिन कश्यप टीजीटी आर्ट्स ने बच्चों को बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और आज की महिला पहले से सशक्त होती जा रही है और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है और इसके पश्चात उन्होंने रंगो के त्योहार होली के पुराणिक व सांस्कृतिक महत्व को अपने विचारों से पूरे विद्यार्थियों को अवगत करवाया और बच्चों को हर्बल और सूखे रंगों का प्रयोग करने को कहा गया इसके बाद विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें आठवीं कक्षा की हर्षिता व सुनीता ने प्रथम स्थान जबकि शिवांशी और दीपा ने द्वितीय स्थान और वही नारा लेखन में गीता और हिमानी ने प्रथम व द्वितीय स्थान अर्जित किया इस उपलक्ष पर विद्यालय के सभी अध्यापक श्री राजेश ठाकुर श्रीमती पवना कुमारी आशा शर्मा श्रीमती निशा शर्मा और श्रीमती गणपति सपना विनोद कुमार उपस्थित रहे।

#खबर अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news