
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
15 अक्टूबर2024
राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मंडी जिला के प्रवास पर आ रहे हैं। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार बागवानी मंत्री 17 अक्तूबर को दोपहर एक बजे कोटली उपमंडल के समराहन में स्थित बागवानी विभाग के फल एवं संतति उद्यान केंद्र का निरीक्षण करेंगे।





