#बागवानों को बड़ी राहत # सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो निर्धारित |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

10 मई 2023

Green apple: Nutritionist shares amazing health benefits of the fruit |  Health - Hindustan Times

हिमाचल प्रदेश के सेब बागवानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य 50 रुपए प्रतिकिलो तय किया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र ने आयात नीति में संशोधन कर 50 रुपए न्यूनतम आयात मूल्य तय किया है।

संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने बताया कि विदेशी सेब के कारण हिमाचल के सेब उत्पादकों को नुकसान उठाना पड़ रहा था। ईरान का सेब भारत में औसतन 20 से 25 रुपए के दाम पर आयात होता था। इससे प्रदेश के बागवानों को काफी नुकसान होता था वह पिछले 3 सालों से आयात मूल्य बढ़ाने की मांग कर रहे थे। वह केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं, उन्हें उम्मीद है कि सरकार इसे सौ फीसदी करेगी।

वहीं, कांग्रेस ने इस फैसले को नाकाफी बताया है। हिमाचल किसान कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि यह फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन यह बढ़ोतरी उतनी नहीं है जितनी होनी चाहिए। सरकार ने ₹50 से कम मूल्य के सेब को तो सुरक्षित कर लिया है, लेकिन इससे अधिक के सेब को भी सरंक्षित करने की जरूरत है। आज बाजार में सेब 100 से 120 प्रति किलो बिक रहा है। न्यूनतम आयात मूल्य को बढ़ाकर सौ रुपए किया जाना चाहिए।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news