
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला में आयोजित राज्य स्तरीय बाल मेले का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में किया गया। इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की टीम का दबदबा कायम रहा और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बंजार की छात्रा ऋषिका ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। बाल मेले में आयोजित TLM प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला मंगलौर की छात्रा तेंन्जिना परमार ने पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। वही, चमच्च दौड़ में इसी पाठशाला की सरस्वती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस में पीएम श्री राजकीय केन्द्र प्राथमिक विद्यालय बंजार की ऋषिका ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। ड्राइंग एंड पेंटिंग में पीएम श्री राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला मनाली की छात्रा नवान्या ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में आरूषी और मानवी ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। सोलो सोंग में सूकन्या ठाकुर तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में जिला कुल्लू की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मिडिल स्तर की प्रश्नोत्तरी में जिला कुल्लू की टीम के छात्र अनिकेत ठाकुर और निलेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोलो डांस में दिव्या नेगी तृतीय स्थान प्राप्त किया और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेकेंडरी स्तर पर पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर की शुभान्जली शर्मा ने साइंस एग्जीबिशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि एकल गीत व समूह गान में इस पाठशाला की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान टीम प्रभारी डाक्टर महेश शर्मा, उतम ठाकुर, बृंदा शर्मा, मीरा रानी, सोमा देवी भी छात्रों के साथ उपस्थित रहे।
उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता एवं प्रारंभिक शिक्षा, जिला परियोजना अधिकारी कुल्लू डाक्टर सुनील दत्त ठाकुर ने सभी बच्चों व प्रभारी अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि इससे पहले बाल मेले का जिला स्तर पर आयोजित किया गया था और जिला स्तर पर छात्रों के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें राज्य स्तर बाल मेले में चयनित किया गया था। दो दिवसीय राज्य स्तरीय बाल मेले में कुल्लू जिला के टीम ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
कुल्लू ब्यूरो सुशांत शर्मा की रिपोर्ट….





