
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*
29 जुलाई 2023
स्थानीय एमआईए डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्कूल के पूर्व दिवंगत छात्र कंवर राजेश्वर की याद में बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में इंडियन आर्मी की दो टीमों सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल राज्यों से बास्केटबाल के कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर दिवंगत पूर्व छात्र के अभिभावक हिम्मत सिंह तथा रंजना कंवर ने प्रतियोगिता प्रारंभ करवाई।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में इंडियन आर्मी ग्रीन ने पठानकोट की टीम को शिकस्त दी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 41 हजार की नकद राशि के साथ ट्रॉफी, द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार की नकद राशि तथा ट्रॉफी तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर प्रबंध समिति के संस्थापक अध्यक्ष अरुण नैयर, बीएस चंदेल, विजय, विद्यालय की उप प्रधानाचार्य सीमा वोहरा कोच जज कुमार, बृजमोहन अग्निहोत्री, सुशील शर्मा, संजय कुमार मौजूद रहे।
#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*





