बाहरा यूनिवर्सिटी की इस छात्रा के साथ पंजाबी सिंगर प्रभ गिल ने आखिर क्यों बैठ कर ली सेल्फी जाने… कुछ इस तरह किया इंप्रेस

तारेयाँ दे देश रेहन वालेयो पर खूब थिरके बाहरा यूनिवर्सिटी के बच्चे


पंजाबी गायक प्रभ गिल के नाम रही दूसरी सांस्कृतिक संध्या

खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन

06 May,2023

बाहरा यूनिवर्सिटी में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के दूसरे दिन के मुख्य अतिथि के रूप में सरदार प्रेम सिंह शिरकत की उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस मौके पर बाहरा यूनिवर्सिटी के कुलाधिपती गुरविन्द्र सिंह बाहरा ने मुख्य अतिथि का शाल व टोपी पुष्प गुछ, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । समारोह के दूसरे दिन विभिन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें फ़ैशन शो, बॉडी बिल्डिंग, मॉडलिंग, नाटी इत्यादि प्रतियोगिताएं करवाई गई उसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रथम ,द्वितीय ,तृतीय पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया गया। बाहरा यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने प्रभ गिल का स्केच बनाकर भेंट किया
स्टार नाइट में पंजाबी गायक प्रभ गिल ने छात्रों को खूब नचाया। तारेयाँ दे देश रेहन वालेयो, दिल विच थाँ, शुक्रगुजार एक के बाद एक पंजाबी गाने की प्रस्तुतियां देकर दर्शकों वह मुख्य अतिथि एवं अध्यापकों को भी नाचने पर मजबूर कर दिया।

Share the news