
मंडी।
जिला मंडी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार 21 दिसंबर को बिंद्रावणी फ्लाइओवर (मंडी) के नीचे नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से 1 किलो 950 ग्राम चरस बरामद की है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ कुल्लू की टीम, जिसमें उप निरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रंधीर सकलानी, कांस्टेबल बबन सिंह और विनोद कुमार शामिल थे, बिंद्रावणी फ्लाइओवर के नीचे वाहनों की नियमित जांच कर रही थी। इसी दौरान पंडोह की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया, जिस पर पुलिस को संदेह हुआ।
संदेह के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से 1.950 किलो चरस बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नरेंद्र कुमार पुत्र दुर्गा चंद, निवासी नलवागी (गगन), डाकघर थाची, तहसील बालीचौकी, जिला मंडी, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभियोग पुलिस थाना सदर मंडी में पंजीकृत किया गया है, जबकि मामले की आगामी जांच थाना सदर मंडी द्वारा की जा रही है।
इस कार्रवाई की पुष्टि हेमराज वर्मा, डीएसपी एसटीएफ कुल्लू ने की है।





