# बिना लाइसेंस रेड़ी फड़ी वाले हो जाएं सावधान। सोमवार तक जगह नही की खाली तो होगी बड़ी कार्यवाही:जफर इकबाल

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

5 अगस्त 2023

 

सोलन शहर में अतिक्रमण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है । जिला सोलन के कई स्थानों पर हद से ज्यादा रेहड़ी फड़ी वाले लोग हो चुके हैं ।सोलन शहर की यदि बात करें तो सिर्फ 139 वेंडर्स के पास ही लाइसेंस है |

परंतु सोलन शहर में इस से 2 गुना आंकड़ा रेडी फड़ी चालकों का है जिससे शहर में अव्यवस्था का माहौल पैदा हो रहा है। इस विषय पर जब आयुक्त नगर निगम सोलन जफर इकबाल से बात की गई तो उन्होंने इस बात को मानते हुए कहा कि शहर में अत्यधिक मात्रा में रेहड़ी चालक हो चुके हैं|

और उन्हें चेतावनी देते हुए सोमवार तक का वक्त दिया गया है कि जिन रेडी चालकों के पास लाइसेंस नहीं है वह समय से पहले जगह को खाली कर दें अन्यथा उन्हें भारी चलाना और कानूनी कार्यवाही से गुजरना पड़ेगा और साथ ही उनका सामान भी जप्त कर लिया जाएगा और उन्होंने कहा कि।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news