#बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज। गोयल मोटर्स की ओर से करवाई गई मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022

 #बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज। गोयल मोटर्स की ओर से करवाई गई मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022*

बिलासपुर की कनिष्का के सिर सजा मिस हिमाचल प्रिंसेस का ताज।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 अक्टूबर 2022

इस प्रतियोगिता में किन्नौर की पूजा नेगी फर्स्ट रनर अप जबकि शिमला की अनमोल सेकंड रनरअप रहीं। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में अमर उजाला और गोयल मोटर्स की ओर से करवाए गए मिस हिमाचल प्रिंसेस इवेंट के फिनाले में शुक्रवार को प्रदेश भर की 22 मॉडल्स ने रैंप पर जलवे बिखेरे। दर्शकों से खचाखच भरे गेयटी थियेटर में चार राउंड तक चली प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों में कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसमें किन्नौर की स्वाति नेगी को मिस स्माइल के खिताब से नवाजा गया। वहीं, ऊना की शैरी भाटिया मिस कैटवॉक चुनी गईं।
विजेताओं के साथ फेमिना मिस इंडिया।
मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022

मिस हिमाचल प्रिंसेस-2022

पंखुड़ी को अपने बीच पाकर सभी मॉडल्स काफी खुश नजर आईं। प्रतियोगिता के अंत में पंखुड़ी गिडवानी ने सभी विजेताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया। फिनाले में कुल 22 प्रतिभागी पहुंची थी। इनमें पूजा नेगी, अदिति, शैफुल डोगरा, सना, सुनामी महैइक, प्रांजल, रोजी, टीना, मानसी, शैरी, श्रुति, तान्या, सिमरन, कनिष्का, अनमोल, खदिजा, मनिषा, कनिष्का, प्रगति, अमिषा, तमन्ना और स्वाति शामिल हैं।
मिस इंडिया फेमिना पंखुड़ी गिडवानी
शिमला बेहद सुंदर, यहां लोग लोग भी अच्छे- ग्रैंड फिनाले में बतौर जज शिरकत कर रहीं मिस इंडिया फेमिना पंखुड़ी गिडवानी ने कहा कि शिमला बेहद सुंदर जगह है। वह पहली बार शिमला आई हैं। यहां के लोग भी अच्छे हैं। साउथ की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी पंखुड़ी ने कहा कि हिमाचल में काफी प्रतिभाएं हैं।
Kanishka of Bilaspur crowned Miss Himachal Princess 2022
ऐसे मंच मिलने से इन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने अमर उजाला और गोयल मोटर्स की इस पहल के लिए सराहना की। पंखुड़ी ने फिनाले के दौरान रैंप पर कैटवॉक किया। साथ ही पहाड़ी नाटी भी डाली।
Share the news