बिलासपुर में खाई में गिरी एक कार, दो लोगों की मौत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। शनिवार की सुबह एक कार खाई में गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह समय 7:14 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि बिलासपुर के धारकांशी के स्वारघाट में करीब 4:30 बजे एक दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 500 फुट नीचे खाई में गिर गई।कार में तीन लोग सवार था। इनमें से एक महिला और पुरुष का शव मिल गया है। एक व्यक्ति लापता है। बताया जा रहा है कि कार में सचिन उसका दोस्त पिंटू और एक लड़की थी, ये नोएडा से आए थे। पुलिस जांच में जुटी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news