बिलासपुर में 949 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

घुमारवी,
जिला बिलासपुर के तहत पुलिस थाना घुमारवी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान 949 ग्राम चरस/कैनविस बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को मुख्य आरक्षी निशांत कुमार (नं. 12) अपनी टीम के साथ बलोह फोरलेन रोड के समीप मल्यावर लिंक रोड पर नाकाबंदी कर रहे थे। इस दौरान हरियाणा नंबर की कार (DL4CAQ3567) की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 949 ग्राम चरस बरामद की गई।

पुलिस ने मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान विकास (29 वर्ष) पुत्र चांद सिंह तथा सोमबीर (27 वर्ष) पुत्र रामफल, निवासी गांव घनाना अलादादपुर, तहसील गुहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना घुमारवी में मुकदमा संख्या 50/2026 दिनांक 25.02.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी निशांत कुमार द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने पुष्टि की है कि मामला पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share the news