बिलासपुर: लैहड़ी गांव में घर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

बिलासपुर,
जिला बिलासपुर के तहत श्री नैना देवी क्षेत्र के गांव लैहड़ी में मंगलवार सुबह एक मकान में आग लगने की घटना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9:25 बजे चौकी हजा को सूचना मिली कि गांव व डाकघर लैहड़ी, तहसील श्री नैना देवी, जिला बिलासपुर निवासी जोगिंद्र सिंह पुत्र कृष्ण चंद के घर में अचानक आग लग गई है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड भाखड़ा और श्री नैना देवी जी को सूचित किया गया। वहीं, जांच अधिकारी उप निरीक्षक तेजिंद्र सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

इस आगजनी में घर के कमरों में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share the news