
मुरारी लाल मेमोरियल स्कूल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सोलन के बीएससी नर्सिंग चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक मंडी द्वारा घोषित किया गया जिसमें मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज की छात्रा नम्रता ने पूरे प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है तथा अपने कॉलेज में प्रथम स्थान हासिल किया है इस उपलक्ष्य पर कॉलेज अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता कॉलेज निदेशक अंकित गुप्ता निमित गुप्ता तथा कॉलेज स्टाफ ने भी विद्यार्थियों को अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर बधाई दी





