बीबीएन के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में एक-दूसरे को देख छत से तो कोई दूसरी-तीसरी मंजिल से कूद गया

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

3 फरवरी 2024

Baddi fire incident: Seeing each other, someone jumped from the roof from the second-third floor

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बीबीएन के झाड़माजरी में परफ्यूम बनाने वाली फैक्टरी में 30 कामगार कामगार घायल हुए। कोई भी आग से नहीं झुलसा। सभी छत से कूदने से घायल हुए। आग के भय से कामगार एक-दूसरे को देखकर छत से कूद गए। तीन लोगों की तीसरी मंजिल से कूदने से रीढ़ की हड्डी टूट गई, जिन्हें पीजीआई रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि फ्रैक्चर तो कुछ समय में ठीक हो जाएंगे लेकिन छत से कूदने से उनकी  जान बच गई। अगर नहीं कूदते तो जान से हाथ धोना पड़ सकता था। हादसे की शिकार अनीता ने बताया कि दोपहर के खाने के बाद वह काम कर रही थी कि 10 मिनट बाद उनके फ्लोर में धुआं घुस गया।

जैसे ही उन्हें आग लगने का पता चला तो कई कामगार छत से कूद गए। अनीता के अनुसार उनके फ्लोर पर उस समय 30 लोग काम कर रहे थे। वहीं दीपशिखा ने बताया कि वह दूसरी मंजिल पर काम कर रही थी। उसके टेबल पर 19 महिला कामगार थीं। जैसे ही आग लगी तो सभी कामगार छत से कूद गईं। जिससे उनके हाथ-पांव में फ्रैक्चर हुए हैं। लेकिन जान बचने पर उसने राहत की सांस ली। दूसरी ओर से सुमन ने बताया कि दोपहर का भोजन खाने के बाद वह अपनी ड्यूटी पर आई तो सुपरवाइजर ने उन्हें कहा कि यह सेंट नहीं बनाना है और उन्हें पहली मंजिल पर भेज दिया। वहां पर पहुंचते ही सुपरवाइजर ने गेट बंद कर दिए। अभी कुछ समय ही काम करते हुए हुआ था कि सुपरवाइजर ने उन्हें बताया कि पहली मंजिल में आग लग गई है जिसके बाद वह भी अन्य लोगों की साथ वहां से कूद गईं।  कूदने से उसे चोटें आई हैं। लेकिन जान तो बच गई।

#खबर अभी अभी बद्दी ब्यूरो*

Share the news