बी एल पाठशाला कुनिहार में बारहवीं कक्षा विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का वार्षिक परिणाम रहा शत-प्रतिशत 

खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो

20 मई 2023

बी एल सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार की बारहवीं कक्षा विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा। जानकारी देते हुए विद्यालय अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है कि इस वर्ष भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा है जिसमे बारहवीं कक्षा साइंस संकाय में वैशाली ने 450 अंक लेकर प्रथम स्थान, तानिया ने 441 अंक लेकर दूसरा स्थान ,निखिल कुमार ने 437 अंक लेकर तीसरा स्थान , वाणिज्य संकाय में कृतिका ने 424 अंक लेकर प्रथम स्थान, याशिका ठाकुर ने 400 अंक लेकर दूसरा स्थान , मनीषा ने 399 अंक लेकर तीसरा स्थान , कला संकाय में कविता चौधरी ने 425 अंक लेकर पहला स्थान , सोम्या गर्ग ने 414 अंक लेकर दूसरा स्थान और अंकिता वर्मा ने 391 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।

विद्यालय अध्यक्ष और मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा ने इस सभी विद्यालय टोप्पेर्स को और उनके अभिभावकों को बहुत बहुत बधाई उन्होंने बताया की अध्यापकों की मेहनत और अभिभावकों के आशीर्वाद से यह संभव हो पाया है ।

 

विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल , अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर व् सभी सदस्यों ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए सभी बच्चों तथा उनके अभिभावकों को व विद्यालय के अध्यापकों को बधाई दी है । मुखाय्ध्यपिका ने बताया की इस विद्यालय का परीक्षा परिणाम हर वर्ष सराहनीय रहता है ये स्कूल ना केवल अन्य गतिविधयों में जिला भर में प्रथम रहने के साथ पढाई में भी अव्वल रहता है जिससे विद्यालय व सोलन जिले का नाम प्रदेश भर में रोशन करता रहा है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news