बी. के. डी. सी. सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा ने पूरे प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

20 मई 2023

शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। पिछले वारा वर्ष की भांति इस वर्ष भी बी. के. डी. सी. सकै. प. स्कूल की छात्रा अनिशा ने वाणिज्य संकाय में पूरे प्रदेश में 500 में से 490 (98%) अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी तथा स्कूल के प्रधानाचार्य श्री यशपाल सिंह सैनी जी छात्रा के अभिभावकों तथा स्कूल के सभी शिक्षकों को शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहने पर हार्दिक बधाई दी ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news