बुधवार से मानसून फिर पकड़ सकता है रफ्तार, 18 से 20 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

16 जुलाई 2024

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज राज्य के कुछ भागों में बारिश की संभावना है। बुधवार से मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है।कई भागों में भारी  18 से 20 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

22 जुलाई तक राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानूमान है। उधर, बीती रात को नयना देवी में 34.2, रामपुर 7.4, जोगिंद्रनगर  5.0, बैजनाथ 2.0, मशोबरा 2.0, डलहौजी 1.0 और कुफरी में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
Share the news