# बेनतीजा रही यूनियन की एचआरटीसी प्रबंधन के साथ वार्ता |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

9 मई 2023

एचआरटीसी ड्राइवर कंडक्टर यूनियन की प्रबंधक निदेशक के साथ वार्ता बेनतीजा रही है। बैठक में प्रबंधन ने एक महीने का ओवरटाइम देने के लिए हामी भर दी है, लेकिन प्रबंधन इससे खुश नहीं है। 38 महीनों का रात्रि ओवर टाइम अभी भी पेंडिंग है। यूनियन ने अब सरकार व एचआरटीसी प्रबंधन के लिए 15 मई का समय दिया है।

ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन को वार्ता के लिए बुलाने के चलते एचआरटीसी चालक और परिचालकों ने अपना आंदोलन टाल दिया था। लेकिन आज प्रबंधन के साथ बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई है। यूनियन ने अब एक बार फिर 15 मई तक अल्टीमेटम दिया है। अगर 15 मई से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, तो रात्रि बस सेवा ठप्प कर दी जाएगी। एडवांस में ओवर टाइम मिलने के बाद ही सेवा शुरू की जाएगी।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news