# बैग फ्री डे पर बच्चों ने की पेपर कटिंग से सजावट |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में बैग फ्री डे पर छात्रों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें पेपर कटिंग द्वारा सजावट करना, पेपर कैरी बैग बनाना, अंताक्षरी, मास पीटी व फुटबॉल खेल की गतिविधियां करवाई गई। प्रिंसिपल कमल किशोर शर्मा ने कहा कि इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रदूषण से बचाव के लिए पॉलीथिन के बदले पेपर बैग का प्रयोग करने और व्यावसायिक शिक्षा के प्रति रुचि उत्पन्न करना रहा।

व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से छात्र आत्मनिर्भर हो सकते हैं और बेरोजगारी की समस्या भी काफी हद तक हल हो सकती है। उन्होंने बताया कि पेपर बैग बनाने में नौवीं के पीयूष ने पहला, छठी कक्षा की साधना ने दूसरा, नौवीं की आकांक्षा ने तीसरा, नौवीं के हर्षित व अनुष्का ने चौथा व पांचवना स्थान हासिल किया। इसके अलावा रुद्र, सिद्धार्थ, सूर्या, आशिका व पवित्रा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के सदस्यों सहित छात्र मौजूद रहे।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news