
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
26 जुलाई 2023
कारगिल के युद्ध में यह दिल मांगे मोर के नारे जैसा नारा देकर देश के लिए शहीद होने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की शहादत की कहानी को बॉलीवुड ने फिल्म के रूप में दिखाकर सम्मान दिया पर सरकारें जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल नहीं कर पाईं। बालीवुड की फिल्म शेरशाह में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। विक्रम पर बनी बालीवुड फिल्म हिट हुई थी
विक्रम बतरा के परिजन चाहते हैं कि उनके बेटे की जीवनी स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़े। जिससे बच्चे शहीदों की बहादुरी से प्रेरणा लें सकें। इस बाबत शहीद बतरा के पिता केंद्र सरकार को पहले पत्र भी लिख चुके है। हालांकि, अभी तक इस पत्र का कोई जवाब नहीं आया है। परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा की बात करें तो बॉलीवुड भी उन्हें सम्मान दे चुका है। उनके नाम की बनी शेरशाह फिल्म आज पूरे देश में हिट रही है। फिल्म में विक्रम बतरा की चंडीगढ़ की मंगेतर की लव स्टोरी को देख कर देश की जनता भावुक हो उठी थी।
लेकिन इसमें बड़ी बात यह है कि विक्रम बत्रा के परिजनों की मांग को आज तक केंद्र और राज्य सरकारें पूरा नहीं कर सकी हैं। टाइगर हिल 4875 पर अपनी शहादत देने वाले विक्रम बतरा ने 5140 हिल पर पाकिस्तान सेना के कई सैनिकों को मार कर दिल मांगे मोर का नारा दिया था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*






