
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जनवरी 2023
जिला सिरमौर पेंशनर्स संघ की भंगानी इकाई ने सरकार से महंगाई भत्ते की लंबित तीन किस्तों का भुगतान अविलंब करने की मांग की। बैठक में जिला इकाई की ओर से जिला प्रधान राम स्वरूप चौहान, महासचिव आरपीएस ठाकुर, संयुक्त सचिव धनवीर ठाकुर, कोषाध्यक्ष रविदत्त शर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
राम स्वरूप चौहान बैठक के मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने की। स्थानीय इकाई अध्यक्ष कल्याण सिंह और महासचिव जवाहर सिंह ने विभिन्न गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इसके उपरांत 75 व 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके गीता राम, सूरत राम, राजेंद्र सिंह, वीर सिंह, वेदप्रकाश बंसल, किशन चंद, पुष्पावती, गुरमुख सिंह व प्रेम सिंह को सम्मानित किया। बैठक में मौजूद जागीर लाल, फकीर चंद, ईलम सिंह, विनोद कुमार, दुनीचंद, चेतराम, राम किशन, मस्त राम, प्रितम सिंह, हंसराज, शमशेर प्रकाश, जगदीश सिंह आदि ने कई प्रस्ताव भी पेश किए। इसके माध्यम से सरकार से पेंशनरों की महंगाई भत्ते की लंबित तीन किस्तों का भुगतान करने, एक जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को नये वेतन निर्धारण अनुसार ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और लीव एनकैशमैंट का भुगतान करने, 8 सितंबर 2022 की अधिसूचना के अनुसार पेंशन पुन: निर्धारण कर एरियर का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





