
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*
29 मई 2023
हिमाचल सरकार ने डॉक्टरों को दिया जाने वाला एनपीए बंद कर दिया है कैबिनेट के फैसले के बाद वित्त विभाग ने एनपीए को रोकने के लिए अधिसूचना जारी की है
डॉक्टरों को बेसिक सैलरी का 20 फीसदी एनपीए दिया जाता है इसका मकसद डॉक्टरों को चिकित्सीय सेवाओं के लिए प्रोत्साहन करना है यह भारत सरकार की सिफारिश पर सभी राज्यों में दिया जाता है लेकिन सरकार ने वित्तीय हालत को देखते हुए इसे बंद करने का निर्णय लिया है
इन आदेशों के बाद अब स्वास्थ्य विभाग मेडिकल एजुकेशन डेंटल आयुष और पशुपालन विभाग में भर्ती होने वाले नए डॉक्टरों को एनपीए नहीं मिलेगा। जिससे चलते सोलन जिला में सोमवार को नए डॉक्टर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें अन्य डॉक्टर्स ने भी सहयोग किया।
ज्यादा जानकारी देते हुए डॉक्टर कमल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा डॉक्टरों को जो एनपीए दिया जाता है वह रोक दिया गया है जिसके चलते सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में आज पेन डाउन स्ट्राइक की गई है ।उन्होंने कहा की यह पैन डाउन स्ट्राइक अगले सप्ताह तक चलेगी और अगर सरकार द्वारा इस फैसले को वापिस नही किया जाता है तो यह पैन डाउन स्ट्राइक पूरा दिन की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा की कुछ डॉक्टर्स इमरजेंसी में अपनी सेवाएं देते रहेंगे जिससे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*





