भाजपा का ‘गांव चलो अभियान’, के तहत सोलन दधोग के लोगों से मिले भाजपा कार्यकर्ता

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 फरवरी 2024

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले प्रदेश की चारों सीटों को जीतने की रणनीति बनाते हुए”गांव चलो अभियान” कार्यक्रम शुरू किया गांव चलो अभियान के माध्यम से हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता विस्तारक एवम् प्रवास के रूप में गांव में जाकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी एवम् लाभार्थियों से वार्ता कर रहे है। यह अभियान भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। प्रदेश के हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता विस्तारक प्रवास के रूप में जाकर बूथ कमेटी का गठन करते हुए बूथ का सशक्तीकरण कर रहे हैं ।

इसी के तहत सोलन के दधोग वार्ड मे प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में सोलन मंडल की सचिव सीमा कश्यप ने प्रवास किया। जिसमें बूथ अध्यक्ष जीत राम पालक देवेंद्र और युवा कार्यकर्ता भी शामिल रहे। बूथ पर जाकर उन्होंने लोगों से मुलाक़ात की ओर साथ ही नव मतदाताओं से भी मुलाक़ात की एवम् सेल्फहेल्फ की महिलाओं के साथ भी मीटिंग की ओर साथ ही लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे मे अवगत करवाया लोगों ने हमे विश्वास दिलाया कि तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पार का वादा किया और आने वाले लोकसभा चुनावों में हम अपने बूथ नंबर 65 से भारी लीड देगें और भाजपा के प्रत्याशी को जिताएंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news