भाजपा की मैदान में धुन, कांग्रेस में अभी उधेड़बुन

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

25 मार्च 2024

लोकसभा चुनाव में हिमाचल की हॉट सीट मानी जा रही शिमला के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी भाजपा मैदान में उतर चुकी है, जबकि कांग्रेस में अभी भी उधेड़बुन जारी है। राज्य में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इस अकेली सीट पर भाजपा ने फिर मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप पर भरोसा जताया है। उधर, कांग्रेस में प्रत्याशी चयन के लिए क्षेत्रीय, सामुदायिक और लैंगिक जैसे तमाम समीकरणों पर माथापच्ची चल रही है। फिलहाल कांग्रेस के टिकट के लिए सिरमौर से दयाल प्यारी, शिमला से अमित नंदा और सोहन लाल के नाम आगे हैं। कई अन्य नेताओं ने भी दावेदारी जताई है।

कांग्रेस टिकट के सशक्त दावेदारों में दयाल प्यारी, अमित नंदा, और सोहन लाल अलग-अलग समीकरणों से आगे चल रहे हैं। दयाल प्यारी सिरमौर से है और विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस का एक खेमा दयाल प्यारी को टिकट दिलाकर महिला फैक्टर से आधी आबदी को लक्षित करना चाह रहा है। इसे हटियों को जनजातीय दर्जा दिलाने का श्रेष ले रही भाजपा के खिलाफ बड़ा हथियार भी मान रहा है, क्योंकि एक ही क्षेत्र से दोनों दलों के प्रत्याशी होने पर मतों का ध्रुवीकरण रुक सकता है। भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप भी सिरमौर जिला के पच्छाद के ही मूल निवासी है, जहां से दयाल प्यारी भी है।

शिमला जिले से अमित नंदा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष है। वह शिमला जिला से कांग्रेस की बही नेता पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के करीबी रहे हैं। चूंकि कभी
स्टोक्स गुट में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी गिने जाते थे। अमित नंदा की दावेदारी का यह भी एक कारण हो सकता है। हालाकि, पिछली कांग्रेस सरकार में वीरभद्र स्टोक्स के बीच मतभेद मिटने के बाद नंदा ने होलीलॉज से भी नजदीकियां बढ़ा ली थीं और वीरभद्र सरकार में वह अनुसूचित जाति आयोग के भी अध्यक्ष थे।
नंदा मूल रूप से कोटखाई से हैं। उनकी पली सिमी नंदा शिमला से नगर निगम शिमला में पार्षद है। सेलन में अमित नंदा की ससुराल है। पत्नी सिमी नंदा के दादा रघुराज वीरभद्र सरकार में पशुफलन मंत्री भी रह चुके हैं, इसलिए इस जिले से भी कनेक्शन है। सोलन और सिरमौर जिलों में इनका व्यवसाय भी है। उधर शिमला ग्रमीण विधानसभा क्षेत्र से शिमला लोकसभा सीट  पूर्व विधायक सोहन लाल भी अपने लंबे राजनीतिक  अनुभव के चलते टिकट की दौड़ में शामिल है।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news