
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
6 अप्रैल 2024
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह अमित शाह, शांता कुमार, प्रो प्रेम कुमार धूमल, जयराम ठाकुर, डॉ राजीव बिंदल, सतपाल सत्ती जैसे अनगिनत नामों ने दिन रात काम कर पार्टी को मजबूत बनाया है। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दो सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए 400 पार जाने वाली है यह आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी उन्होंने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम कर रही है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कोई सबूत और कोई तथ्य तो होते नहीं है पर बयान बाजी ऐसे करते हैं जैसे सब सत्य उन्हीं को ही पता है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं चुनावी वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, शायद उनको लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी का वजूद देश की तरह हिमाचल में भी खत्म हो रहा है। आज वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी, युवा, महिला, किसान, बागवान, पर्यटक, प्रदेश में विकास विरोधी बन गई है। सरकार की हर नीति में केवल मात्र विरोध झलक रहा है।





