भाजपा ने शोध प्रकोष्ठों की नियुक्तियां कीं, सोलन जिला शोध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने के.एस. कश्यप

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
27 दिसंबर,25
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने की दिशा में शोध प्रकोष्ठों की नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में सोलन जिला शोध प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी के.एस. कश्यप को सौंपी गई है।

उल्लेखनीय है कि के.एस. कश्यप इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक, शिमला में महाप्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इसके साथ-साथ वे भाजपा के सहकारिता प्रकोष्ठ में सह-संयोजक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से भाजपा को सोलन जिला सहित प्रदेश में मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह नियुक्ति प्रदेश संयोजक के आर. भारती द्वारा की गई है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए के.एस. कश्यप ने प्रदेश संयोजक आर. भारती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित समस्त प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
Share the news