भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने सोलन के जिलाधीश महोदय के सामने रखे 3 विषय

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

12 जुलाई 2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि सोलन में 50-60 साल के इतिहास में शहर के बीचों बीच पहली बार भयावह त्रासदी हुई। सोलन के शामती क्षेत्र में अचानक बादल फटा जिसके कारण जमीन चल पड़ी। बहुत बड़ी-बड़ी चट्टाने उपर से नीचे को लुड़कते हुए लोगों के आशियानों को ध्वस्त करते हुए राजगढ़ रोड़ पहुंच गई और कुछ स्थानों पर राजगढ़ रोड़ क्राॅस करके निचली तरफ बने हुए मकानों को हिला गई। इस क्षेत्र में 30 से अधिक बड़े-बड़े मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए जिनको तुरंत खाली करवा लिया गया

बिंदल ने पीड़ित लोगो को जिलाधीश महोदय से मिलवाया और उनके समक्ष 3 विषय रखें की प्रभावित लोगों को रहने की जगह दी जाए और वह जगह 6 महीने और 1 साल के लिए दी जाए जिससे वह अपनी रोजी-रोटी का गुजारा कर सकें और जब तक वह अपना मकान बना नहीं लेते। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को राहत की बड़ी राशि दी जानी चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news