भाजपा सोलन ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा तो वहीं कंडाघाट के अध्यक्ष मदन ठाकुर, शहरी बने शैलेन्द्र

खबर अभी-अभी ब्यूरो सोलन

17 दिसंबर,2024

भाजपा जिला सोलन के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक तिलकराज शर्मा ने की। इसमें शैलेंद्र गुप्ता को सोलन मंडल शहरी का अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह सोलन मंडल ग्रामीण की कमान चंद्रकांत शर्मा की मिली। कंडाघाट मंडल से मदन ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है। मदन इससे पहले सोलन मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। सोलन मंडल शहरी का अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और संगठन के नेता पुरषोत्तम गुलेरिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की मंडल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के लिए कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सोलन सीट को पार्टी की झोली में डालने के लक्ष्य को लेकर कार्य किया जाएगा। वहीं सोलन मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा और कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने भी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उनके अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक शर्मा सहित भाजपा नेत्री कुमारी शीला ,सीमा कश्यप, हिमांशु शर्मा और ग्रामीण क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share the news