

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
2 नवंबर 2022
बड़सर में आज चुनावी रैली को संबोधित करेंगे योगी आदित्यनाथ
हमीरपुर के विकास खंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली करेंगे। योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके रैली के मद्देनजर बड़सर पुलिस ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था कर ली है। डीएसपी शेर सिंह ने कहा कि 50 के लगभग होमगार्ड के जवान और 20 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी, बीएसएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
तबीयत ठीक न होने के बाद लिया फैसला, पहले बूथ पर मतदान की जताई थी इच्छा
हर बार जिला प्रशासन उन्हें घर से विशेष वाहन में कल्पा बूथ पर मतदान के लिए लेकर जाता था। उनके लिए रेड कारपेट बिछाया जाता था, विशेष स्वागत के साथ सम्मानित किया जाता था। वापस घर छोड़ा जाता है। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि नेगी ने अपने घर से मतदान करने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। नेगी ने 25 अक्तूबर 1951 में पहली बार सबसे पहले मतदान किया था और आजाद भारत के पहले वोटर बने थे। आजादी के बाद भारत में फरवरी 1952 में पहला आम चुनाव हुआ था।
Himachal Election 2022 Live: देश के प्रथम मतदाता पहली बार आज घर से करेंगे मतदान, 34वीं बार चुनेंगे विधायक
भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी बुधवार को पहली बार किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान करेंगे। तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने हर मतदान में अपना वोट बूथ में जाकर डाला है। 105 वर्षीय नेगी बुधवार तीन बजे अपने घर से ही मतदान करेंगे। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वे 34वीं बार मतदान कर अपना विधायक चुनेंगे। नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है।





