
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*
14 फरवरी 2023
भारत के हाथ एक ऐसा खजाना लगा है, जो पूरे देश की तकदीर बदलने की ताकत रखता है। ये खजाना है ‘लिथियम’ का। जम्मू कश्मीर में लिथियम का भंडार मिला है। इसकी क्षमता 59 लाख टन है। इसे ‘व्हाइट गोल्ड’ भी कहा जाता है। भारत में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में लीथियम मिला है विशेषज्ञों के अनुसार, यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा लिथियम भंडार हो सकता है। इतनी भारी मात्रा में लिथियम मिलने से नॉन फेरस मेटल के क्षेत्र में अब भारत की निर्भरता दूसरे देशों से कम होने की उम्मीद है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इससे देश को कितना फायदा मिलेगा? हमें और आपको इसका क्या लाभ मिलेगा? चीन इससे क्यों परेशान हो रहा है? आइए जानते हैं
#खबर अभी अभी जम्मू ब्यूरो*





