भारत जोड़ों यात्रा की वर्ष गांठ आज, यात्रा को आगे बढ़ाते हुए जाएंगे गांव गांव में : विनोद सुल्तानपुरी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

7 सितंबर 2023

भारत जोड़ों यात्रा शुरू होने की आज पहली वर्षगांठ है। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक करीब 4000 किलोमीटर की पैदल यात्रा की थी इस दौरान राहुल गांधी ने 12 सार्वजनिक बैठक की 100 से अधिक नुक्कड सभाएं और 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इसी उपलक्ष्य पर आज सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस में कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस यात्रा को ऐसे माहौल में शुरू किया था जब देश में सांप्रदायिक तत्वों का बोल बाला था।

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए विनोद सुल्तानपुरी ने बताया की इस यात्रा को आगे बढ़ाते हुए वह गांव गांव में जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा की आपदा से भी लोगो में दहशत है और लोगो की समस्याएं बढ़ी है। उन्होंने कहा की इस यात्रा का उद्देश्य लोगो में भाईचारे और प्यार की भावना को बढ़ावा देना है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 

Share the news