भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहित कई मंत्री व विधायक

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

28 जनवरी 2023

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज श्रीनगर जाएंगे। 30 जनवरी को मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन होना है।

मुख्यमंत्री सुक्खू शनिवार दोपहर को शिमला से बिलासपुर जाएंगे। विजयपुर स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुत्र के शादी समारोह में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। दोपहर बाद विजयपुर से ही चंडीगढ़ जाने का कार्यक्रम है। शाम को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे। रात्रि ठहराव श्रीनगर में होगा। 29 जनवरी को मुख्यमंत्री जेएंडके के लेफ्टिनेंट गवर्नर से मुलाकात करेंगे। 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। शाम के समय मुख्यमंत्री श्रीनगर से चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेंगे।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news