#भारत जोड़ो यात्रा में 2 दिन का ब्रेक, राहुल गांधी गुजरात चुनाव प्रचार में बिजी*

2 days break in bharat jodo yatra

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 21 नवंबर 2022

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर के लिए चल रही भारत जोड़ो सोमवार और मंगलवार को स्थगित रहेगी। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार में व्यस्त रहेंगे इसलिए भारत जोड़ो यात्रा को ब्रेक दी गई है। राहुल गांधी सूरत जिले के महुवा और राजकोट शहर में रैलियों को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मंगलवार तक स्थगित रहेगी और 23 नवंबर को सुबह पहले की तरह शुरू होगी। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र के निमखेड़ी में है और यात्री दो दिन तक वहीं विश्राम करेंगे। यात्रा 23 नवंबर को शुरू होगी और उसी दिन मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी।

Share the news