

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 नवंबर 2022
भारत भूषण आशु के खिलाफ दर्ज हुए हजारों करोड़ के टैंडर घोटाले को लेकर विजिलेंस द्वारा दर्ज एफ.आई.आर. को रद्द करने की याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी। इस पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस राजमोहन सिंह ने सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। उक्त याचिका चीफ जस्टिस को फिर वहां से किसी दूसरी कोर्ट को सुनवाई के लिए पुन: भेजी जाएगी।





