भारी बर्फबारी से कुल्लू जिला अस्त-व्यस्त ,98 सड़कें और 1024 ट्रांसफॉर्मर बंद, डीसी ने दिए तुरंत बहाली के आदेश

कुल्लू-
जिला कुल्लू में भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बर्फबारी के कारण जिले में कुल 98 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं, वहीं 1024 बिजली ट्रांसफॉर्मर बंद हो गए हैं, जिससे कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों और बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द बहाल किया जाए। डीसी ने कहा कि दुर्गम और अधिक प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Share the news