भून्तर पुलिस ने 19 ग्राम चिट्टा के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार

कुल्लू।
पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुटिआगे स्थित एक रिहायशी मकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में रह रहे किरायेदार प्रेम दास (37) पुत्र ढाले राम, निवासी गांव निंगणा, डाकघर दियार, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कमरे से 19 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

इस संबंध में आरोपी प्रेम दास के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

बरामद नशे की खरीद-फरोख्त और इसके नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

Share the news