मंड़ी में पूर्व की समय-सारणी के अनुसार ही खुलेंगे स्कूल

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

27 मई 2024

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने  बताया कि जिला मंडी में 20 मई को स्कूलों के खुलने व बंद होने के समय में जो बदलाव किया गया था, उसे अब पूर्व की समय-सारणी के अनुसार कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि उप निदेशक, उच्च शिक्षा, मंडी के अनुरोध पर यह आदेश जारी किए गए हैं।

यह आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं।

Share the news