
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
18 जुलाई 2024
19 जुलाई को 11 केवी पडडल एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा पेड व झाडियों की कटिंग का कार्य किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता उपमंडल नम्बर एक नरेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के चलते 19 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक पडडल, बस स्टैंड, गुरूद्वारा, पुलिस लाइन, लोअर भ्यूली, कांगनी धार, संस्कृति सदन तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा।
उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।





