मंड़ी में 20 व 21 मई को बिजली बाधित

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

18 मई 2024

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल साईगलू हुक्म चंद ने बताया कि 20 व 21 मई को 22 केवी कोटली फीडर मरम्मत के कारण आंशिक रूप से बंद रखा जायेगा।

जिस कारण साईगलू विद्युत उपमंडल  के तहत आने वाले क्षेत्र साइगलू, चलोह, सतोहल, सदयाना  मोहटली, चेला, गोखड़ा, बग्गी, बटाहर, लागधार, कडकोह, ढलवानी तथा साथ लगते क्षेत्र में 20 व 22 मई को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share the news