मंड़ी में 21 जुलाई को बिजली रहेगी बंद

 #खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

19 जुलाई 2024

21 जुलाई को 11 केवी जेल रोड़ तथा 11 केवी हॉस्पिटल एचटी लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा पेड व झाडियों की कटिंग का कार्य किया जायेगा।

यह जानकारी देते हुए सहायक अभियंता उपमंडल नम्बर एक नरेश कुमार ने बताया कि मरम्मत के चलते 21 जुलाई को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक जेल रोड़, दो अम्ब, तल्याहड़, सर्किट हाउस, पैलेस, डाइट, सुहड़ा मुहल्ला, महाजन बाजार,रवि नगर, गणपति रोड़, मोती बाजार, तुंगल कॉलोनी, टाउन हाल तथा साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने के कारण यह कार्य अगले दिन किया जायेगा। उन्होंने लोगों के सहयोग की अपील की है।

Share the news