मंड़ी में 22 सितम्बर को बिजली रहेगी बंद

#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*

21 सितम्बर 2024

सहायक अभियन्ता विद्युत उप-मंडल-1मंडी ई0 नरेश ठाकुर ने बताया कि  11 केवी मंगवाई एच् टी लाइन की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य के कारण 22 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शाम सायं चार बजे तक इस लाइन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मंगवाई, अप्पर सन्यारड, लोअर सन्यारड, रामनगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पुलघराट, थनेहरा मोहल्ला, महामृत्युंजय मंदिर, तहसील कार्यालय, विश्वकर्मा मंदिर व इसके आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बारिश या मौसम खराब रहने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जा सकता है। इसके लिये उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

Share the news