मंडी : अब रत्ती पुल में होंगे 7 व 26 फरवरी को ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

मंडी
वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी-सह-उपमंडलाधिकारी (ना.) रूपिंदर कौर ने आज यहां बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के स्थान में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पड्डल मैदान में इस माह शिवरात्रि महोत्सव-2026 के आयोजन के चलते, ड्राईविंग लाईसेंस टेस्ट लेना सम्भव नहीं है जिस कारण 07 फरवरी, 2026 व 26 फरवरी, 2026 को ड्राईविंग लाइसेंस टेस्ट का स्थान अस्थायी तौर पर रत्ती पुल (गड़ल) मण्डी में सुनिश्चित किया गया है। इस ड्राईविंग लाईसेंस टेस्ट के लिये प्रतिभागी को अपने फार्म फोटो सहित पूर्ण रूप से भरकर फाईल सहित लाने होंगे। बिना फोटो, फाईल, व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को होने वाले ड्राईविंग लाईसेंस टेस्ट के लिये दिनांक 03 फरवरी, 2026 को प्रातः11:00 बजे से व 26 फरवरी को होने वाले ड्राईविंग लाईसेंस टैस्ट के लिये दिनांक 19 फरवरी, 2026 को प्रातः 11:00 बजे से Sarathiparivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक किए जा सकते हैं।

Share the news