
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
17 सितंबर 2024
मंडी के स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला उपायुक्त अपूर्व देवगन मंडी से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से स्थानीय निवासियों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि जो जेल रोड में अवैध मस्जिद है वहां पर पुरातत्व विभाग के निरीक्षण में खुदाई करवाई जाए तो वहां पर हिंदू मंदिर होने के अवशेष मिलेंगे। मंडी के स्थानीय निवासी गगन प्रदीप बहल ने कहा कि जेल रोड में हाल ही में अवैध मस्जिद को पीडब्ल्यूडी की भूमि पर कब्जे से मुक्त कराई गई है वहां पर सड़क को चौड़ी करने से पहले उस स्थान को समतल करते हुए और जमीन के तीन फूट नीचे खुदाई पुरातत्व विभाग के निरीक्षण में की जाए।
उन्होंने कहा कि राजाओं के समय उस जगह पर ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार वहां हिंदू देव स्थल था और उस जगह पर हिंदू मंदिर होने के अवशेष मिल सकते हैं।स्थानीय लोगों ने जिला उपायुक्त से मांग की है कि शीघ्र अति शीघ्र ही उस जगह पर पुरातत्व विभाग के तत्वधान में खुदाई करवाई जाए ताकि जमीन का जो रिकार्ड राजाओं के समय का बताया जाता है वह प्रमाणित हो सके।इस मौके पर कर्नल तारा प्रताप सिंह,विराज जशवाल,अभिषेक,आशीष आधी मौजूद रहे।





