मंडी के दमले गांव में हादसे का शिकार होने के बाद कार में लगी आग, दो लोगों की जिंदा जलने से मौत

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

3 मार्च 2023

जिला मंडी के पधर क्षेत्र के दमले गांव में हादसे का शिकार होने के बाद कार में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। हादसे के समय वह वाहन से छिटक कर बाहर गिर गया था। घायल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसा बीती रात को करीब 11:15 बजे हुआ। दोनों मृतकों के शवों का जोगिंद्रनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

हादसे का कारण तेजरफ्तार के कारण वाहन से नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पधर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11:15 बजे तीन लोग पधर में लेंटर डालकर कार से दमेला जा रहे थे। दमेला के पास चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।इसके बाद वाहन सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गिर गया। हादसे के समय पदम सिंह पुत्र दौलत रात निवासी चाह कार से छिटक कर बाहर गिर गया। हादसे में पदम सिंह गंभीर रूप से घायल है। चालक चुनी लाल पुत्र सुरेंद्र निवासी सजेहड़ और भवान सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सजेहड़ कार के साथ नीचे गिर गए।

सड़क से नीचे गिरते ही कार में आग लग गई और दोनों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हालांकि, गंभीर रूप से घायल पदम सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों को कार से निकालने की कोशिश की, लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल और शवों को निकाला। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला तेजरफ्तारी से गाड़ी चलाने का है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news