मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो घोषित अपराधी गिरफ्तार

मंडी: फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 30 मार्च 2026 को करसोग तहसील के बखरोट क्षेत्र से दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, करसोग निवासी ध्यान सिंह को माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंडी द्वारा 6 अप्रैल 2024 को शिकायत संख्या 164/16 में एन.आई. अधिनियम की धारा 138 के तहत घोषित अपराधी करार दिया गया था। वहीं, रूप लाल को माननीय जेएमएफसी करसोग द्वारा 2 सितंबर 2024 को शिकायत संख्या 67/22 के तहत इसी अधिनियम की धारा 138 में घोषित अपराधी घोषित किया गया था।

दोनों आरोपी लंबे समय से कानूनी कार्यवाही से बच रहे थे, लेकिन पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के चलते आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share the news