मंडी बस स्टैंड पर लूट व मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन का पुलिस रिमांड


खबर अभी अभी
तरनदीप मंडी | 28 जनवरी,56

मंडी बस स्टैंड पर एक यात्री के साथ लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सदर मंडी में FIR नंबर 37/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 304, 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में दिवाकर शर्मा पुत्र ऋषि पाल शर्मा, निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी घुमारवीं (जिला बिलासपुर) ने बताया कि वह 26 जनवरी की रात निजी बस से मनाली से मंडी पहुंचे थे। रात करीब 8:40 बजे बस स्टैंड पहुंचने के बाद जब वह घुमारवीं जाने वाली बस का इंतजार कर रहे थे, तभी रात लगभग 9 बजे दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल फोन, नकदी व कपड़े छीन लिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को 27 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र सिंह पुत्र अमर प्रकाश, निवासी मलोह, तहसील सुंदरनगर और लेख राज पुत्र राम, निवासी सकोरहा, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया Infinix Note 50 मोबाइल फोन बरामद कर लिया है, जबकि नकदी और कपड़ों की बरामदगी अभी बाकी है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने की पुष्टि उन्होंने कहा पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।
Share the news