मंडी में दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह

मंडी : हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह दो दिवसीय प्रवास पर मंडी जिला पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री 09 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:30 बजे सुंदरनगर के समीप खिलड़ा स्थित ड्रीम्ज़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वे कुल्लू जिला के लिए प्रस्थान करेंगे, जबकि रात्रि विश्राम परिधि गृह मंडी में रहेगा।
अपने प्रवास के दूसरे दिन, 10 अप्रैल को प्रातः 11:00 बजे विक्रमादित्य सिंह सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के निहरी में आयोजित “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधा मंच उपलब्ध होगा।

Share the news