
#खबर अभी अभी मंड़ी ब्यूरो*
18 अक्तूबर 2024
महर्षि वाल्मीकि महान ऋषियों में से एक हैं जिन्होंने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विम मास की पूर्णिमा तिथि को वाल्मीकि जयंती के रूप में मनाया जाता है। मंडी वाल्मिकी मंदिर में बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई और मंदिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मंदिर में भगवान राम की पूजा का भी विशेष महत्व रहा। वहीं आज दोपहर 12 बजे वाल्मीकि जयंती के दिन झंडा रस्म अदा की गई जिसमें बतौर मुख्यातिथि पना लाल ट्रस्ट चेयरमैन राजेश कपूर ने इस रस्म की अदायगी की।महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर कई तरह के आयोजन किए जाते हैं जिनमें झंडा रस्म भी शामिल है।इस दिन को मंडी में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।





