

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी में अब त्रासदी सामने आई है। लवांडी ब्रीज़ के पास भूस्खलन की वजह से अब तक कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़कों का हाल बेहाल है। वहीं दर्जनों वाहन क्षतिग्रस्त और मलबे में दबे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, धर्मपुर लोनिवि मंडल कार्यालय व अधीक्षण अभियंता कार्यालय के उपर भारी भूस्खलन से गाड़ियों के दबने की भी सूचना है। मलबे में फंसे लोग खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाले हैं।पुलिस नियंत्रण कक्ष, मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-154 (मंडी से जोगिंद्रनगर मार्ग) पर लवांडी ब्रीज के पास भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया है।



